उत्तराखंड

दंपति पर धोखाधड़ी करने का लगा आरोप। आर्मी के जवान ने भेजे शिकायती पत्र। 

धोखाधड़ी करने का लगा आरोप। आर्मी के जवान ने भेजे शिकायत।

दिल्ली में तैनात रायवाला निवासी आर्मी के जवान ने एक महिला और उसके पति पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी और डीएम देहरादून के अलावा कई अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता बृज किशोर सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उनके गांव की परिचित एक महिला ने मकान बनाने के नाम पर उनसे सात लाख रुपए उधार लिए। जिसका बाकायदा एग्रीमेंट भी किया गया। एग्रीमेंट में रकम वापस नहीं देने पर रायवाला में अपने नाम की सौ गज जमीन देने का वादा भी किया। समय सीमा में ना तो रकम मिली और ना ही जमीन उन्हें दी गई। रकम वापस मांगने पर महिला का पति मोबाइल पर जान से मारने की धमकी और खुद आत्म हत्या कर साजिशन फंसाने धमकी देने में लगा है। जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में एसएसपी और डीएम देहरादून के अलावा अन्य कई अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

 

बाइट – ब्रिज किशोर सिंह आर्मी मेन

Related Articles

Back to top button